बिहार की नाबालिग को बेचकर कराई गई शादी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Feb 25, 2026 - 10:23
 0
बिहार की नाबालिग को बेचकर कराई गई शादी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

उफ़क साहिल 

कैमूर जिले में एक नाबालिग लड़की को दो लाख रुपये में बेचकर उसकी जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के निर्देश पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार और महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि लड़की को राजस्थान ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के चुरू जिले के खरियाबाद बस्ती में छापेमारी कर पीड़िता को बरामद कर लिया।

दो लाख में हुई थी सौदेबाजी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की को करीब दो लाख रुपये में खरीदा गया था। आरोपी की पहचान रामलाल के पुत्र सुभाष भामू के रूप में हुई है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मानव तस्करी और जबरन विवाह की आशंका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों की तस्करी और जबरन विवाह जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow