नालंदा में लॉज और कॉलोनी के युवकों में झड़प, जमकर पथराव और चाकूबाजी में 3 लोग घायल

नालंदा के राजगीर थाना इलाके में लॉज और मोहल्ले के लड़कों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट, पथराव और चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने 8 उपद्रवियों को

Sep 22, 2024 - 15:53
 0
नालंदा में लॉज और कॉलोनी के युवकों में झड़प, जमकर पथराव और चाकूबाजी में 3 लोग घायल

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के केशव आश्रम शारदा लॉज के लड़कों और मोहल्ले के लड़कों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, पथराव और चाकूबाजी की घटना घटी। इस घटना में तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुये 8 उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी व्यक्ति में जतानी मांझी के पुत्र परदेशी कुमार, संतोष मांझी के पुत्र राहुल कुमार और जतन मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी है। जो कि राजगीर के ही बंगाली पाड़ा का रहने वाला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com