दिल्ली के करोल बाग से बुरी ख़बर, एक ईमारत गिरने से चार लोगों की मौत।

करोल बाग में एक इमारत के ढह जाने से एक किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

Sep 18, 2024 - 22:13
Sep 19, 2024 - 18:56
 0
दिल्ली के करोल बाग से बुरी ख़बर, एक ईमारत गिरने से चार लोगों की मौत।

दिल्ली : करोल बाग में एक इमारत के ढह जाने से एक किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवज़े के तौर पर देने की घोषणा की है।

सभी घायलों का चल रहा है इलाज 

मिली जानकारी के अनुसार करोल बाग के बापा नगर में एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस दौरान करीब 20 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे से करीब 20 लोगों को बचाया गया । हालांकि, मलबे में दबने से एक किशोर समेत चार की मौत भी हो गई है। वहीं सभी घायलों को पास ही लेडी हॉर्डिंग अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अमन (12), मुकीम (25), मुजीब (18) और मोहसिन (26) के रूप में हुई है। 

मकान में चल रही थी जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी

पुलिस के अनुसार 25 गज की बिल्डिंग में जूते की फैक्ट्री चल रही थी। ईमारत की की हर मंजिल पर महिलाओं के जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी थी। इमारत 30 से ज्यादा साल पुरानी थी और काफी जर्जर हो चुकी थी।  पूरी ईमारत में तक़रीबन  20 लोग काम कर रहे थे। ये सभी लोग यूपी के रामपुर, मुरादाबाद और बिहार के रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com