बिहार में 48 घंटे बाद ठंड बढ़ने की संभावना। ठंड से बचने की सलाह।

बिहार में मौसम अभी घने कोहरों की वजह से ख़राब रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक़ तराई वाले क्षेत्रों में घने कोहरे और पटना के साथ अन्य ज़िलों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहने की संभावना है।

Jan 28, 2025 - 08:25
Jan 28, 2025 - 08:40
 0
बिहार में 48 घंटे बाद ठंड बढ़ने की संभावना। ठंड से बचने की सलाह।
क़लम लोक समाचार- बिहार में मौसम अभी घने कोहरों की वजह से ख़राब रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक़ तराई वाले क्षेत्रों में घने कोहरे और पटना के साथ अन्य ज़िलों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहने की संभावना है।

बिहार में 48 घंटे बाद ठंड बढ़ने की संभावना। 

48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ने की उम्मीद  है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान के मुताबिक़ दो दिनों बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सर्द पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा।

बिहार के इन जिलों में घने कोहरे का असर हो सकता है।

सोमवार को बिहार के कुछ ज़िलों में घने कोहरों का असर हो सकता है । पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया व किशनगंज जिले में घना कोहरे का प्रभाव बने रहने की संभावना है । मंगलवार को उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर व मधुबनी में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com