मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
ठाकुरबाड़ी में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति डाक बंगला रोड में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया और और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यहां के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंगर टोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा की महागौरी स्वरूप के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अनेक गणमान्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






