मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की नवरात्रि की महाअष्टमी पूजा, मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के बचे काम को जल्दी पूरा करने का दिया निर्देश।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुवां स्थित शीतला माता मंदिर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के नातर्गत विशेष योजना मद से प्राचीन विरासत स्थल माँ शीतला मंदिर अगमकुआं के परिसर की चहारदीवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्यों का फीता काट कर और शिलापट्ट का अनावरण करके उद्घाटन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगमकुआं में स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की।

Oct 10, 2024 - 13:28
 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की नवरात्रि की महाअष्टमी पूजा, मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर के बचे काम को जल्दी पूरा करने का दिया निर्देश।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूजा अर्चना करते हुए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुवां स्थित शीतला माता मंदिर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के नातर्गत विशेष योजना मद से प्राचीन विरासत स्थल माँ शीतला मंदिर अगमकुआं के परिसर की चहारदीवारी एवं सुविधाओं के विकास कार्यों का फीता काट कर और शिलापट्ट का अनावरण करके उद्घाटन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगमकुआं में स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना की।  

पटना सिटी के बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जा कर विधिवत पूजा कराई।  

पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख , शान्ति, समृद्धि और प्रगति के कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी पटनदेवी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भी जायज़ा लिया और बाचे हुए कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी और श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी माँ भगवती दुर्गा की पूजा की।  

मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र , पाग और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।  

पूजा अर्चना के दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी , मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह , जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण , अन्य गणमान्य और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com