KKR ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया
रेहान फ़ज़ल
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल टीम से रिलीज कर दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच लिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया और कई स्तरों पर उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी।
बीसीसीआई के निर्देश और सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद KKR ने मुस्ताफिजुर रहमान को आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर किया। फ्रेंचाइज़ी ने बताया कि यह कदम आईपीएल नियमों के तहत उठाया गया है और अब टीम को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दे दी गई है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस फैसले की पुष्टि की है। KKR प्रबंधन का कहना है कि टीम आगे भी लीग के नियमों और बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही फैसले लेगी।
What's Your Reaction?

