अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया, पहली तस्वीर आई सामने
रेहान फ़ज़ल
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने का दावा किया है। इस कार्रवाई के बाद मादुरो की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अमेरिकी सुरक्षा बलों के बीच दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास समेत कई अहम सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। काराकास के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों में भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं, जिससे देश में तनावपूर्ण हालात बन गए।
इन घटनाओं के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। वहीं, अमेरिका की ओर से यह भी दावा किया गया है कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस अमेरिकी सेना की हिरासत में हैं।
मादुरो की कथित गिरफ्तारी की खबर और तस्वीर सामने आने के बाद वेनेजुएला-अमेरिका संबंधों में तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पूरी दुनिया की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।
What's Your Reaction?

