भारत–पाक तनाव के बीच चीन ने सीजफायर कराने का किया दावा, भारत ने नहीं दी कोई पुष्टि
रेहान फ़ज़ल
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अब चीन ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में भूमिका निभाने का दावा किया है। यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।
भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध जैसे हालात बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने कड़ा और निर्णायक जवाब दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत–पाक के बीच सीजफायर कराने का दावा किया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज करते हुए इसे आपसी बातचीत का परिणाम बताया था।
अब चीन की ओर से भी ऐसा ही दावा किया गया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि बीजिंग ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में भूमिका निभाई। हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
भारत का रुख पहले की तरह स्पष्ट है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मुद्दे पर बातचीत द्विपक्षीय स्तर पर ही होगी और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन का यह बयान क्षेत्रीय राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।
इस बीच सीमा पर हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
What's Your Reaction?

