दिल दहला देने वाली घटना: 8 साल के बेटे ने करवाया मां का पोस्टमार्टम, पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

Jan 16, 2026 - 10:58
 0
दिल दहला देने वाली घटना: 8 साल के बेटे ने करवाया मां का पोस्टमार्टम, पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

रेहान फ़ज़ल 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। एचआईवी पीड़ित महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कराने कोई भी रिश्तेदार आगे नहीं आया, ऐसे में मजबूरी में उसके 8 वर्षीय बेटे ने ही मां का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी करवाई।

जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार के लिए घर नहीं पहुंचा और मायके वालों ने भी दूरी बना ली। पोस्टमार्टम हाउस में मां के शव के पास घंटों तक मासूम बेटा बैठा रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई। बताया गया कि मृतका के पति की भी एक साल पहले एचआईवी के कारण मौत हो चुकी थी। यह हृदय विदारक घटना इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव की बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com