न्यू ईयर की रात दिल्ली पुलिस सख्त, 868 लोगों पर ड्रंक ड्राइविंग का शिकंजा
रेहान फ़ज़ल
नई दिल्ली। नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। न्यू ईयर नाइट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत दिल्ली पुलिस ने 868 ड्रंक ड्राइविंग के चालान काटे।
कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे प्रमुख इलाकों में रातभर चेकिंग अभियान जारी रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस की सख्ती के चलते कई स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
What's Your Reaction?

