ओडिशा के संबलपुर में प्रवासी मज़दूर की पीट-पीटकर हत्या, बांग्लादेशी होने का लगाया गया आरोप
ओडिशा के संबलपुर ज़िले में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बांग्लादेशी होने के शक में एक प्रवासी मज़दूर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी करीब 30 वर्षीय जुगल शेख के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मज़दूरी कर अपना जीवन यापन करता था।
रेहान फ़ज़ल
संबलपुर (ओडिशा): ओडिशा के संबलपुर ज़िले में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बांग्लादेशी होने के शक में एक प्रवासी मज़दूर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी करीब 30 वर्षीय जुगल शेख के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मज़दूरी कर अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम करीब 8:30 बजे शांतिनगर इलाके में हुई। काम से लौटने के बाद जुगल शेख एक चाय की दुकान पर रुका हुआ था। उसके साथ तीन अन्य प्रवासी मज़दूर भी मौजूद थे। इसी दौरान चार से पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे और मज़दूरों पर अवैध रूप से बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग करने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और जुगल शेख के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?

