कैमूर में 10 से 12 फरवरी तक पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर, 110 स्लॉट अब भी उपलब्ध
विदेश मंत्रालय एवं जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 फरवरी 2026 तक समाहरणालय परिसर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन 55 स्लॉट जारी किए गए हैं, जिनमें अधिकांश अभी खाली हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कराने की अपील की है।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना तथा जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन दिनांक 10 से 12 फरवरी 2026 तक समाहरणालय परिसर, कैमूर में किया जा रहा है।
इस शिविर के लिए प्रतिदिन 55 स्लॉट जारी किए जाएंगे ا
शिविर के लिए अब तक प्राप्त अपॉइंटमेंट की स्थिति इस प्रकार है
10 फरवरी 2026: 55 में से 08 स्लॉट बुक
11 फरवरी 2026: 55 में से 00 स्लॉट बुक
12 फरवरी 2026: 55 में से 00 स्लॉट बुक
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे उपलब्ध स्लॉट का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट बुक कराएं। यह शिविर विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी है, जिन्हें पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं के लिए दूरस्थ कार्यालयों में जाना पड़ता है।
What's Your Reaction?

