बागमती नदी पर बनेगा 61 मीटर लंबा रेल पुल, कई जिलों को मिलेगी पहली बार ट्रेन, कनेक्ट होगा उत्तर बिहार !

अरशी नाज़, बिहार में मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी नए रेलखंड पर शिवहर में बागमती नदी पर हाई लेवल पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल लगभग 61 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा होगा। पुल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उस पर दो रेल ट्रैक एक साथ बिछाए जा सकें. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, यह पुल पूरे सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी रेलखंड का सबसे बड़ा संरचनात्मक निर्माण होगा.

Jan 13, 2026 - 12:29
 0
बागमती नदी पर बनेगा 61 मीटर लंबा रेल पुल, कई जिलों को मिलेगी पहली बार ट्रेन, कनेक्ट होगा उत्तर बिहार !

Bihar News: सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी नए रेलखंड पर शिवहर में बागमती नदी पर हाई लेबल ब्रिज का निर्माण होगा यह पुल करीब 61 मीटर लंबा और करीब नौ मीटर चौड़ा होगा, यानी दो ट्रैक के लिए इसका निर्माण कराया जाएगा। रेलवे पुल के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसको लेकर पूमरे ने वर्क ऑर्डर जारी किया है।

बागमती पर रेल पुल का निर्माण उत्तर बिहार के तीन जिलों के लिए लंबे समय से इच्छा और ज़रूरत रही है। इससे केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी बल्कि क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक स्वरूप भी बदल सकता है.

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ना है. पहले चरण में सीतामढ़ी से शिवहर तक लगभग 28 किलोमीटर और दूसरे चरण में शिवहर से मोतिहारी तक करीब 51 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जानी है. इस पूरे रेलखंड पर कई छोटे-बड़े पुल, पुलिया और नए स्टेशन प्रस्तावित हैं.

शिवहर स्टेशन से मीनापुर प्रखंड की 5 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। मीनापुर प्रखंड की सिवाईपट्टी, तुर्की, बेलहिया लच्छी, चतुरसी, बनघारा आदि पंचायत के लोग सीधे तौर पर इससे जुड़े होंगे। दिल्ली की एक कंपनी ने मोतिहारी से शिवहर (51 किमी) तक का जियो-टेक्निकल सर्वे पूरा किया है। 

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 926 करोड़ रुपये है। भूमि अधिग्रहण पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com