Buxar News: समाहरणालय सभाकक्ष में DM ने की बैठक, अब ट्रैफिक मुक्त बनेगा बक्सर !

Jan 20, 2026 - 19:27
 0
Buxar News: समाहरणालय सभाकक्ष में DM ने की बैठक, अब ट्रैफिक मुक्त बनेगा बक्सर !

अरशी नाज़ 

बक्सर: शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को लेकर आज बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-रिक्शा संचालन, अतिक्रमण, रूट चार्ट, सड़क सुरक्षा, भूमि विवाद, मद्य निषेध और विधि-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जाम की स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए ई-रिक्शा, ठेला और अन्य छोटे वाहनों के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सीओ और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि निर्धारित रूट के बाहर चलने वाले ई-रिक्शा और अव्यवस्थित वाहनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अवैध अतिक्रमण को जाम की बड़ी वजह बताते हुए जिलाधिकारी ने नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान भू-विवाद से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रूटचार्ट तैयार करने, प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन व पुलिस को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com