कैमूर में सरस्वती पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कैमूर में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की। इसमें डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना अनुमति पूजा पंडाल न लगाने, आपत्तिजनक गीतों पर रोक तथा विसर्जन के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन, सीसीटीवी, साइबर सेल और क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की जाएगी।

Jan 20, 2026 - 19:42
 0

कैमूर, 20 जनवरी 2026: आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के गणमान्य व्यक्ति, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, बिना प्रशासनिक अनुमति अथवा लाइसेंस के किसी भी पूजा पंडाल के स्थापना पर प्रतिबंध रहेगा। पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों अथवा विसर्जन के दौरान अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक भोजपुरी गीतों के बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि विसर्जन जुलूसों एवं संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध साइबर सेल सक्रिय रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com