राजद ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन। सम्पूर्ण क्रांति के नायक के मूल्यों को याद दिलाया गया।

देश में अघोषित आपातकाल लागू है। सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर परेशान किया जा रहा है। झूठे मुकदमों में फंसा कर संवैधानिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्रियों को भी जेल में बंद कर दिया जा रहा है। सारे संवैधानिक संस्थाओं को कुंद कर दिया गया है और खुले तौर पर उसका दुरुपयोग हो रहा है।‌

Oct 11, 2024 - 17:56
 0
राजद ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन। सम्पूर्ण क्रांति के नायक के मूल्यों को याद दिलाया गया।
राजद कार्यकर्ता लोकनायक जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए।

कलम लोक संवाददाता 

पटना: सम्पूर्ण क्रांति के नायक लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन जाफरी की अध्यक्षता में जननायक की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर जेपी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर डॉ तनवीर हसन ने कहा कि जेपी युवाओं के प्रेरणा-श्रोत थे। जेपी आन्दोलन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के एक आह्वान पर लाखों नौजवान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आन्दोलन में शामिल हो गए थे और तत्कालीन सरकार को झुकने को मजबूर होना पड़ा था। वे ताउम्र लोकतंत्र , साम्प्रदायिक सद्भाव और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। 

डॉ तनवीर हसन ने कहा कि आज उस समय से भी बदतर स्थिति पैदा कर दी गई है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है। सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर परेशान किया जा रहा है। झूठे मुकदमों में फंसा कर संवैधानिक रूप से चुने गए मुख्यमंत्रियों को भी जेल में बंद कर दिया जा रहा है। सारे संवैधानिक संस्थाओं को कुंद कर दिया गया है और खुले तौर पर उसका दुरुपयोग हो रहा है।‌ देश में विभाजनकारी शक्तियों को सत्ता का संरक्षण और प्रोत्साहन मिल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज सारी हदें पार कर चुकी हैं । आज की स्थिति में जेपी के आदर्शो के अनुरूप लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद की रक्षा के लिए देश के नौजवानों को एकबार फिर आगे आने की ज़रूरत है।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर आलम, पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद राम, निर्भय अम्बेडकर, ई. अशोक यादव, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरुण,देव किशुन ठाकुर, कुमार राहुल सिंह एवं दिलीप कुमार दिवाकर , चंदेश्वर प्रसाद सिंह शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com