लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।
सम्पूर्ण क्रांति के नायक की जयंती पर पटना में कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

कलम लोक संवाददाता
पटना : सम्पूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदम क़द प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन बिहार गीत एवं भजन कीर्तन का गायन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने चरखा समिति प्रभा जय प्रकाश स्मृति संग्रहालय कदम कुआं जाकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा जी की चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति के समिति के चरखा घर में महिलाओं द्वारा चरखा चलाई जाने की गतिविधि को देखा और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।
What's Your Reaction?






