मथुरा में सन्नी लियोनी की न्यू ईयर कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद, संतों ने की रद्द करने की मांग।

Dec 29, 2025 - 22:03
Dec 29, 2025 - 22:25
 0
मथुरा में सन्नी लियोनी की न्यू ईयर कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद, संतों ने की रद्द करने की मांग।

अदनान आलम

उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल के मौके पर होने वाले एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम को लेकर मथुरा के साधु-संतों में आक्रोश फैल गया है। जहां एक ओर, संतों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, सनी लियोनी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस कार्यक्रम को लेकर मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि नए साल के अवसर पर मथुरा के होटल ललिता ग्राउंड और होटल दा ट्रक में सनी लियोनी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इस आयोजन के माध्यम से अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा दिया जाएगा।

फलाहारी बाबा का कहना है कि ब्रजभूमि वह पवित्र स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने रासलीलाएं कीं और देश-विदेश से श्रद्धालु भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ के लिए आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग साजिश के तहत इस पवित्र भूमि की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे आयोजन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

आगे पत्र में फलाहारी बाबा ने यह भी कहा है कि इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक नगरी को कलंकित करने का प्रयास हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से सनी लियोनी के होने वाले कार्यक्रम को रद्द कराने और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com