उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई मौत की आशंका
रेहान फ़ज़ल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। SDRF की टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 से 7 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि घायल यात्रियों को भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल्मोड़ा के SSP देवेंद्र पींचा ने बताया कि बचाव टीमों को मौके पर भेज दिया गया है और कुछ लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?

