हादसा या साजिश? भभुआ एकता चौक पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

भभुआ शहर के एकता चौक पर युवक विशाल की संदिग्ध मौत से तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों ने शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया और मौत को साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रशासन ने तात्कालिक मुआवजा राशि दी है और पुलिस ने फरार साथी की तलाश सहित सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jan 15, 2026 - 18:22
 0
हादसा या साजिश? भभुआ एकता चौक पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

हादसा या साजिश? भभुआ एकता चौक पर शव रख परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर: भभुआ के एकता चौक पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक विशाल की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि विशाल की हत्या की गई है, जबकि प्रशासन इसे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मान रहा है। घटना के समय विशाल के साथ मौजूद उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिससे संदेह और गहरा गया है। मृतक के पिता राजकुमार चौरसिया ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 में भी उनके एक बेटे की हत्या हुई थी, जिसमें न्याय नहीं मिला और अब दूसरे बेटे को साजिश का शिकार बनाया गया है। करीब दो घंटे तक चले इस जाम को भभुआ एसडीएम और एसडीपीओ के समझाने के बाद हटाया गया। प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक मुआवजा राशि सौंपी है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com