प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार के निधन पर अम्मार खान ने जताया शोक।
दुनिया के जानेमाने मूर्तिकार राम वंजी सुतार का 100 वर्ष की उम्र में नोएडा स्थित उनके अपने आवास पर निधन हो गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता सुतार को पद्म श्री, पद्म भूषण और महाराष्ट्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने देश की तमाम बड़ी हस्तियों की मूर्तियों का निर्माण किया था।
कटिहार, मुंशी लाल मंडल उच्च विद्यालय, कटिहार के कला शिक्षक मोहम्मद अम्मार ने भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम वी सुतार की मृत्यु से उन्हें व्यक्तिगत हानि हुई है, क्योंकि उनकी कृतियों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है और उनका निधन भारतीय कला केलिए अपूरणीय क्षति है।
मोहम्मद अम्मार ने कहा "राम वी सुतार जी की मूर्तियों में जीवन की भावना है, जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं। उनकी मृत्यु से भारतीय मूर्तिकला जगत में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। विशेष रूप से वी सुतार की मृत्यु ने उन्हें काफी दुखी किया है।"
राम वी सुतार जी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिज़ाइन बनाया था, जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है और यह मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। यह मूर्ति गुजरात के केवडिया में स्थित है और भारत की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
मोहम्मद अम्मार ने राम वी सुतार के परिवार और मित्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
आपको बता दें की आज सुबह दुनिया के जानेमाने मूर्तिकार राम वंजी सुतार का 100 वर्ष की उम्र में नोएडा स्थित उनके अपने आवास पर निधन हो गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता सुतार को पद्म श्री, पद्म भूषण और महाराष्ट्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने देश की तमाम बड़ी हस्तियों की मूर्तियों का निर्माण किया था।
What's Your Reaction?

