साल के आखिरी दिन सीएम नीतीश ने खोला संपत्ति का ब्योरा, जानिए क्या-क्या है उनके नाम
रेहान फ़ज़ल
साल 2025 के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का पूरा विवरण सार्वजनिक कर दिया। सीएम नीतीश के पास नकद महज 20 हजार 552 रुपये हैं। उनके तीन बैंक खाते हैं, जिनमें कुल जमा राशि 63,766.56 रुपये बताई गई है।
संपत्ति के तौर पर उनके पास 2015 मॉडल की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है, जिसकी कीमत 11 लाख 32 हजार 753 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दिल्ली के द्वारका स्थित संसद विहार को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1000 वर्ग फीट का एक आवासीय फ्लैट भी उनके नाम है। जब इसे खरीदा गया था, तब इसकी कीमत 13 लाख 78 हजार 330 रुपये थी, जबकि वर्तमान में इसका बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये बताया गया है।
सीएम नीतीश के पास लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये की ज्वेलरी है। घरेलू उपयोग के सामान और अन्य वस्तुओं को मिलाकर उनकी कुल चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार 196 रुपये बताई गई है। संपत्ति का यह खुलासा एक बार फिर उनकी सादगी और पारदर्शिता को चर्चा में ले आया है।
What's Your Reaction?

