Bihar News: छठ घाट निर्माण मामला: भभुआ JEईई ने खोली अफसरों की पोल, पंचायत कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप !
अरशी नाज़
कैमूर | भभुआ
कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पंचायती राज विभाग के जेईई सह तकनीकी सहायक ने जिले में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर वरीय पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
मामला भभुआ प्रखंड अंतर्गत मोकरी पंचायत स्थित मूसमात पोखरा में निर्माणाधीन छठ घाट से जुड़ा है। पंचायत फंड से बनाए जा रहे इस छठ घाट के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार चर्चा हो रही थी। शिकायतों के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जेईई सह तकनीकी सहायक द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया, लेकिन निरीक्षण के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय पंचायत में चर्चा तेज होने के बाद इस मामले को लेकर ये खबरें कई अखबारों में भी प्रकाशित हुईं। इसी बीच भभुआ JEईई सह तकनीकी सहायक उपेंद्र कुमार ने एक पत्रकार से बातचीत में जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार पर खुलकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि भभुआ प्रखंड सहित जिले के कई हिस्सों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर अनियमितताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और केवल पत्रकारों के माध्यम से ही भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा हो पा रहा है।
JEईई के इस बयान के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?

