मान्यता न होने पर मदरसा बंद नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

Jan 18, 2026 - 18:54
 0
मान्यता न होने पर मदरसा बंद नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

रेहान फ़ज़ल 

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्रावस्ती जिले के सी/एम मदरसा अहले सुन्नत इमाम अहमद रज़ा को बंद करने के आदेश को रद्द कर दिया है। यह आदेश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा 1 मई 2025 को जारी किया गया था।

कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि केवल मान्यता (रिकॉग्निशन) न होने के आधार पर किसी मदरसे को बंद नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना मान्यता वाले मदरसों को सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा और उनके छात्रों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि संस्था को बंद कर दिया जाए।

हाईकोर्ट ने मदरसे पर लगाए गए सील को 24 घंटे के भीतर खोलने का निर्देश दिया है। इस फैसले को प्रदेश के कई गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com