राजद ने मनाई डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि। राजद नेता ने डॉ लोहिया को महान क्रांतिकारी नेता बताया।

राष्ट्रीय जनता दल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में डाॅ0 लोहिया के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है । लोहिया जी की सप्तक्रांति और जेपी की सम्पूर्ण क्रान्ति हीं हमारे दल का सैद्धांतिक और व्यावहारिक आघार है,हम किसी भी कीमत पर इससे समझौता नहीं कर सकते।

Oct 12, 2024 - 21:21
 0
राजद ने मनाई डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि। राजद नेता ने डॉ लोहिया को महान क्रांतिकारी नेता बताया।

कलम लोक संवाददाता 

पटना : 

समाजवादी नेता डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि के अवसर पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

    प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोहिया जी द्वारा कही गई बातों की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है।

          अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ तनवीर हसन ने कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि "सड़क अगर खामोश हो जाएं तो संसद आवारा हो जाएंगी।" डॉ हसन ने कहा कि डाॅ0 लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। लोहिया जी का जीवन दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीबों के लिए संसद से सड़क तक आवाज उठाते रहे। संसद में जब वे बोलने के लिए खड़े होते थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित सत्ता पक्ष काफी गंभीरता से उनकी बातों को सुनता था। राष्ट्रीय जनता दल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में डाॅ0 लोहिया के

आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है । लोहिया जी की सप्तक्रांति और जेपी की सम्पूर्ण क्रान्ति हीं हमारे दल का सैद्धांतिक और व्यावहारिक आघार है,हम किसी भी कीमत पर इससे समझौता नहीं कर सकते। 

        इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम, पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद राम , निर्भय अम्बेडकर, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ हीं अफरोज आलम, दिलीप कुमार दिवाकर, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह,बेचन राम,हरि उरांव, प्रभाकर महतो,शहनाज़ अहमद, विनोद यादव एवं जीतेन्द्र शर्मा सहित उपस्थित अन्य लोगों ने डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com