मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र ने संयुक्त रूप से विजयदशमी और रावणवध का किया शुभारंभ। बिहार में शान्ति और सौहार्द का दिया सन्देश।

गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2024 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

Oct 12, 2024 - 21:08
Oct 12, 2024 - 21:22
 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल  राजेंद्र ने संयुक्त रूप से विजयदशमी और रावणवध का किया शुभारंभ। बिहार में शान्ति और सौहार्द का दिया सन्देश।

कलम लोक संवाददाता पटना : बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह-2024 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने श्रीराम और श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रीयों सहित कई मंत्री भी हुए शामिल।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्रीविजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद रविशंकर प्रसाद, काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमण्डल मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विनय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पटना श्रीमती गरिमा मलिक, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार, श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अरूण कुमार, संयोजक मुकेश नंदन सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com