छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर
रेहान फ़ज़ल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ों के दौरान कुल 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में बीजापुर जिले के 2 और सुकमा जिले के 12 नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं।
मुठभेड़ स्थलों से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है, जिनमें AK-47, INSAS और SLR राइफलें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?

