4.6°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सर्दी, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Jan 9, 2026 - 12:59
 0
4.6°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सर्दी, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

सबा फिरदौस

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सर्दी के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। सुबह-सुबह तेज ठंड और हल्की बारिश ने पूरे शहर में सर्दी का असर और बढ़ा दिया। कई इलाकों में हल्की फुहारें दर्ज की गईं, जिससे ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई।

न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी कम है। अलग-अलग मौसम केंद्रों पर भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पालम, लोधी रोड और रिज जैसे इलाकों में तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा, जबकि अयानगर सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। सफदरजंग और लोधी रोड में नाममात्र बारिश दर्ज की गई, वहीं अयानगर में हल्की बारिश हुई। पालम और रिज इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंड का असर वहां भी साफ दिखा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के कई इलाकों जैसे अक्षरधाम, आर.के. पुरम, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, नेहरू स्टेडियम और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध भी देखी गई।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से प्रदूषण में कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में ठंड का दौर जारी है और लोगों को खासकर सुबह और शाम के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com