बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jan 17, 2026 - 20:11
 0
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना: बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 सबा फिरदौस

कैमूर, 17 जनवरी 2026: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास निगम, कैमूर के नेतृत्व में नुआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पजराव एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नुआंव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानचारी प्रावधानों तथा सामाजिक प्रभावों की जानकारी बैनर, हैंडबिल एवं अन्य जागरूकता सामग्री के माध्यम से दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएँ अत्यंत उत्साहित रहीं तथा उन्होंने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता को और सुदृढ़ किया गया।

उल्लेखनीय है कि बाल विवाह रोकथाम से संबंधित 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के साथ-साथ बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com