प्रयागराज में रिलीज हुआ मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर

Feb 11, 2026 - 13:14
 0
प्रयागराज में रिलीज हुआ मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर

खुशबू खातून 

प्रयागराज।

महाकुंभ से वायरल हुई गर्ल मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर प्रयागराज में भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस लव स्टोरी फिल्म में मोनालिसा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ अभिनेता अभिषेक तिवारी भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी प्रेम, संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ट्रेलर में भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मोनालिसा ने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन का एक नया अध्याय है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके अभिनय को पसंद करेंगे। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास भी है।

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग मोनालिसा के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। फिल्म को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

फिल्म के निर्माता ने जानकारी दी कि जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट घोषित की जाएगी और इसे देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow