नामांकन प्रक्रिया 2026-27 की समय-सारिणी जारी, 22 से 28 फरवरी तक होगी ऑनलाइन लॉटरी

Feb 3, 2026 - 18:52
 0
नामांकन प्रक्रिया 2026-27 की समय-सारिणी जारी, 22 से 28 फरवरी तक होगी ऑनलाइन लॉटरी

खुशबू खातून

शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1 से कक्षा-6 तक के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जारी निर्देशों के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 जनवरी से 05 फरवरी तक संचालित की जाएगी। इसके बाद जिला स्तर पर आवेदन सत्यापन का कार्य कक्षा-1 के लिए 06 फरवरी से 10 फरवरी तक तथा कक्षा-6 के लिए 06 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा।

प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 12 फरवरी को किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु विद्यालय में रिपोर्टिंग 18 फरवरी से 20 फरवरी तक की जाएगी। वहीं, चयन के पश्चात रिक्त सीटों के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु 22 फरवरी को ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी से 28 फरवरी तक चयनित विद्यार्थियों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा एवं चयन परिणाम की तैयारी 25 फरवरी से 09 मार्च तक की जाएगी।

प्रथम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 10 मार्च को किया जाएगा, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी समय-सारिणी के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूर्ण की जा सके।

कक्षा-6 की परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी तथा परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत होगी। प्रवेश पोर्टल को समय पर सक्रिय कर आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन कर अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com