देवरिया में 50 साल पुरानी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण अभियान जारी

Jan 12, 2026 - 10:34
 0
देवरिया में 50 साल पुरानी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण अभियान जारी

खुशबू खातून

देवरिया (उत्तर प्रदेश):

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 साल पुरानी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक भूमि पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई।

प्रशासन के अनुसार, मजार परिसर में बने मेन गेट, बाउंड्री वॉल, छह पिलर, तीन दुकानें और गुंबद को तोड़ा गया। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए की गई, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। तय समय सीमा के भीतर निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई नहीं होने पर नियमों के अनुसार ध्वस्तीकरण किया गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान कानून के दायरे में रहकर और निष्पक्ष रूप से चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद ध्वस्तीकरण का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें बेसमेंट का छत और हाल तोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि या सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com