दुनिया कर्ज के बोझ तले: सबसे अधिक कर्ज वाले टॉप-8 देशों की लिस्ट जारी, अमेरिका नंबर-1
रेहान फ़ज़ल
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट में दुनिया के सबसे अधिक कर्ज वाले देशों की सूची सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारी कर्ज के बोझ से जूझ रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 38.3 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद चीन 18.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे और जापान 9.8 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।
टॉप-8 देशों की सूची इस प्रकार है:
अमेरिका – 38.3 ट्रिलियन डॉलर
चीन – 18.7 ट्रिलियन डॉलर
जापान – 9.8 ट्रिलियन डॉलर
यूनाइटेड किंगडम – 4.1 ट्रिलियन डॉलर
फ्रांस – 3.9 ट्रिलियन डॉलर
इटली – 3.5 ट्रिलियन डॉलर
जर्मनी – 3.0 ट्रिलियन डॉलर
भारत – 2.8 ट्रिलियन डॉलर
रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ता सार्वजनिक कर्ज वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते कर्ज प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इसका असर विकास दर और आर्थिक स्थिरता पर पड़ सकता है।
What's Your Reaction?

