पंचायती राज के योजनाओं की समीक्षा, खराब सोलर लाइटों को 72 घंटे में ठीक करने का निर्देश
अरशी नाज़
कैमूर, 17 जनवरी 2026: जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर की अध्यक्षता में आज पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठी वित्त आयोग एवं पंद्रहवीं वित्त आयोग (पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
वोजिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को और अधिक प्रयास कर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा शत-प्रतिशत राशि का ससमय व्यय सुनिश्चित किया जाए। सोलर स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के क्रम में सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइट से संबंधित जानकारी संबंधित एजेंसी को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को सूचना प्राप्त होने के 72 घंटे के भीतर खराब सोलर लाइटों की मरम्मति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पंचायत सरकार भवन की समीक्षा के क्रम में निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समाधान संबंधित मुखिया से समन्वय स्थापित कर करने हेतु प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में संबंधित पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, लेखापाल, कर्मचारी आदि की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु भी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
What's Your Reaction?

