क्विक कॉमर्स की रफ्तार पर सरकार की रोक 10-मिनट डिलीवरी के दावों पर केंद्र सख्त
उफ़क साहिल
केंद्र सरकार ने Blinkit, Zepto, Swiggy और Zomato जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों को अपने ऐप और विज्ञापनों से “10-मिनट में डिलीवरी” का दावा हटाने को कहा है।
सरकार का कहना है कि इतनी तेज़ डिलीवरी का दबाव डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। समय की जल्दबाज़ी के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत कर साफ कहा कि मुनाफ़े से ज़्यादा ज़रूरी लोगों की जान है और कंपनियों को सुरक्षित डिलीवरी मॉडल अपनाना चाहिए।
Blinkit ने सबसे पहले 10-मिनट डिलीवरी का दावा हटा दिया है, जबकि Swiggy, Zomato और Zepto भी जल्द ऐसा कर सकती हैं।
अब डिलीवरी होगी, लेकिन किसी तय समय की गारंटी नहीं दी जाएगी।
What's Your Reaction?

