UP में ठंड का तांडव: 10वीं तक स्कूल बंद, बच्चों को राहत!
Short Summary: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संभल में 12वीं तक, वाराणसी में 5वीं तक और लखनऊ में नर्सरी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शायना जमील
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और शीतलहर के कारण पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है। सुबह-सुबह विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग और जिलाधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है।
कई जिलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं या 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कुछ जिलों में सिर्फ छोटी कक्षाओं (8वीं तक) के स्कूल बंद हैं, जबकि बड़े बच्चों के लिए स्कूल का समय बदल दिया गया है अब कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू हो रही हैं।
उदाहरण के लिए:
● वाराणसी, संभल, फर्रुखाबाद, रायबरेली जैसे जिलों में ठंड के कारण अतिरिक्त छुट्टियां घोषित की गई हैं।
● कुछ जगहों पर 26 और 27 दिसंबर को सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।
● मैनपुरी जैसे जिलों में छुट्टियां 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं।
शिक्षा विभाग का कहना है कि ठंड ज्यादा होने पर छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। अभिभावियों से अपील है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और घर पर ही पढ़ाई करवाएं।
इस ठंड से बच्चों को राहत मिली है, लेकिन पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए घर पर किताबें पढ़ते रहें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहने की चेतावनी दी है। रहें सावधान, रहें गर्म!
What's Your Reaction?

