सऊदी अरब और UAE के बीच बढ़ा तनाव, जंग की आशंका, 24 घंटे का अल्टीमेटम
रेहान फ़ज़ल
अरब जगत के दो ताकतवर देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने एक गंभीर मामले को लेकर UAE को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हालात जंग की ओर बढ़ सकते हैं।
इस बीच सऊदी अरब ने यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला पर भीषण बमबारी की है। सऊदी अरब का आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात यमन के अलगाववादी गुटों को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।
दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव से मध्य पूर्व में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है।
What's Your Reaction?

