जिला पदाधिकारी महोदय ने सुनी आम जनता की समस्याएं

जिला पदाधिकारी कैमूर ने समाहरणालय में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित और पारदर्शी निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Jan 19, 2026 - 22:20
Jan 19, 2026 - 22:21
 0
जिला पदाधिकारी महोदय ने सुनी आम जनता की समस्याएं

शायना जमील

कैमूर, 19 जनवरी 2026: मुख्य सचिव, बिहार सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी महोदय ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आम जनता की समस्याओं को सुना। जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए।

सुनवाई के समय नोडल पदाधिकारी (ADM–PGRO) श्री राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर उपस्थित रहे। प्राप्त आवेदनों में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चांद, अंचलाधिकारी भभुआ, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी रामगढ़ तथा जिला कल्याण पदाधिकारी से संबंधित एक-एक आवेदन, DCLR मोहनिया से संबंधित दो आवेदन तथा भूमि अर्जन से संबंधित तीन आवेदन शामिल हैं।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदनों के नियमानुसार पारदर्शी तरीके से एवं यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिले के सभी जिला स्तरीय कार्यालयों, प्रखंडों, अंचलों, नगर परिषद एवं नगर पंचायत कार्यालयों में भी जन-सुनवाई आयोजित की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com