जयशंकर ने जापानी विदेश मंत्री को भेंट किया साइन किया बैट, बदले में मिली जापान टीम की जर्सी
रेहान फ़ज़ल
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भारत दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने शुक्रवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कूटनीतिक बातचीत के साथ-साथ एक खास सांस्कृतिक पल भी देखने को मिला।
बैठक के दौरान डॉ. एस. जयशंकर ने जापानी विदेश मंत्री को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला बैट उपहार में दिया। इस पर मोतेगी ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए जयशंकर को जापान की नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की।
यह तोहफों का आदान-प्रदान भारत और जापान के मजबूत होते रिश्तों और आपसी सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन मुलाकात की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
What's Your Reaction?

