भारत चुनाव प्रबंधन में बनेगा ग्लोबल गुरु, दुनिया को ट्रेनिंग देगा निर्वाचन आयोग
रेहान फ़ज़ल
भारत का निर्वाचन आयोग (ECI) अब अपने चुनावी अनुभव और विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर साझा करने जा रहा है। दुनिया के कई देशों के चुनाव प्रबंधन संस्थानों को भारत लोकतंत्र और चुनाव संचालन की बारीकियां सिखाएगा।
इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहला इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IICDEM-2026) आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि, चुनाव अधिकारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के सफल चुनाव मॉडल, तकनीकी नवाचार, पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। इसे भारत द्वारा लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की लोकतांत्रिक छवि और मजबूत होगी और वह चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में विश्व गुरु के रूप में उभरेगा।
What's Your Reaction?

