नगरा में छात्र गुटों का तांडव, मारपीट के बाद इलाके में फैला तनाव
सारण जिले के नगरा प्रखंड में बीबी राम प्लस टू विद्यालय के पास छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट इतनी बढ़ गई कि हालात बिगड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Shaista azmi
सारण जिले में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना नगरा प्रखंड के बीबी राम प्लस टू विद्यालय के पास हुई, जहाँ किसी बात को लेकर छात्रों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई और संघर्ष खूनी रूप ले लिया। छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोग सहम गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद हालात पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?

