‘RSS और पीएम मोदी की नीतियों का घोर विरोधी हूं और रहूंगा’— संगठन की तारीफ पर बोले दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा है कि वे RSS और पीएम मोदी की नीतियों के घोर विरोधी थे, हैं और रहेंगे, लेकिन संगठन की मजबूती की तारीफ करना गलत नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं RSS का और पीएम मोदी की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात या उसकी तारीफ CWC बैठक में की गई है, तो इसमें कोई बुराई नहीं होनी चाहिए। दिग्विजय सिंह के मुताबिक, संगठन को मजबूत करना या उसकी सराहना करना गलत कैसे हो सकता है?
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक मजबूती और रणनीति को लेकर मंथन चल रहा है। दिग्विजय सिंह के बयान पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बयान को कुछ लोग कांग्रेस की आंतरिक बहस से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे RSS और भाजपा पर उनके पुराने रुख की पुनः पुष्टि मान रहे हैं।
What's Your Reaction?

