कैमूर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
25 जनवरी 2026 को कैमूर जिले में “My India, My Vote” थीम के साथ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जिले भर में कार्यक्रम और मतदाता शपथ ली
Shaista azmi
कैमूर, 21 जनवरी 2026: आगामी 25 जनवरी 2026 को जिले भर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम "My India, My Vote" रखी गई है।
इस अवसर पर जिला स्तर के साथ-साथ सभी अनुमंडल कार्यालयों, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालयों और जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा मताधिकार के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली जाएगी।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहत् रूप से प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया गया है। कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो हैशटैग #NVD2026 के साथ फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाएंगे।
What's Your Reaction?

