ओवैसी की मांग पर मंत्री दिलीप जायसवाल का जवाब— “सब्र रखिए, हर काम अपने वक्त पर होगा”
रेहान फ़ज़ल
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की उस मांग पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत लाने की बात कही थी। इस पर जायसवाल ने कहा कि ओवैसी साहब को चिंता करने की जरूरत नहीं है, देश मजबूत हाथों में है और हर फैसला सही समय पर लिया जाएगा।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और देश ने ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मौकों पर अपनी सैन्य और सुरक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी सुरक्षा एजेंसियों की ताकत दुनिया को दिखा चुका है और दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई करने का माद्दा रखता है।
जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर गंभीर है और आने वाले समय में इसके नतीजे भी सामने आएंगे।
What's Your Reaction?

