X की बड़ी कार्रवाई: 3,500 अश्लील पोस्ट ब्लॉक, 600 अकाउंट हटाए
उफ़क साहिल
एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्त कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म ने 3,500 से ज्यादा पोस्ट ब्लॉक की हैं और करीब 600 अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट कर दिए हैं।
यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है, जब एक हफ्ते पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X को आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर पत्र लिखा था। सरकार ने भारतीय कानूनों और डिजिटल नियमों का पालन करने को कहा था।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम X की कंटेंट मॉडरेशन नीति को मजबूत करने और प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है।
सरकार की बढ़ती निगरानी के चलते सोशल मीडिया कंपनियों पर गलत, अश्लील और भ्रामक कंटेंट हटाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?

