विदेश मंत्री एस जयशंकर कल बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे
रेहान फ़ज़ल
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कल बांग्लादेश की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, खालिदा जिया को कल सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विदेश मंत्री का यह दौरा भारत–बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक और मानवीय संबंधों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जयशंकर की मौजूदगी को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और संवेदनशील रिश्तों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?

