पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप 10-12 फरवरी को
कैमूर जिले में RPO पटना द्वारा 10, 11 और 12 फरवरी 2026 को पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को पासपोर्ट सेवाएं जिले में ही उपलब्ध होंगी।
Shaista azmi
कैमूर, 19 जनवरी 2026: पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक कैमूर जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) पटना द्वारा कैमूर जिले में 'पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप' का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप फरवरी माह में 10, 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस विशेष कैंप के सफल और सुचारू संचालन के लिए श्री उज्जवल कुमार (वरीय उप समाहर्त्ता, कैमूर) को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वह इस पूरे आयोजन की निगरानी करेंगे और आवेदकों को सुविधा सुनिश्चित करायेंगे।
इस मोबाइल वैन कैंप के आयोजन से कैमूर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब पटना या अन्य बड़े केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वैन में ही अत्याधुनिक मशीनों के जरिए बायोमेट्रिक्स और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकेगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?

