बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा, 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनी
रेहान फ़ज़ल
रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। दुनियाभर में फिल्म ने 1053 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।
हालांकि, मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में फिल्म पर बैन लगने के कारण मेकर्स को करीब 100 करोड़ रुपये (10 मिलियन डॉलर) का नुकसान झेलना पड़ा। डिस्ट्रीब्यूटर प्रभाग कपाड़िया के मुताबिक, अगर इन देशों में बैन नहीं होता तो फिल्म की कमाई अब तक 1150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी होती।
इसके बावजूद ‘धुरंधर’ की रफ्तार थमी नहीं है और फिल्म तेजी से 1100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। दमदार एक्शन, भव्य स्केल और रणवीर सिंह के जबरदस्त अंदाज ने फिल्म को ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
What's Your Reaction?

