UAPA संशोधन पर ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, कहा– इसी बदलाव से अंडरट्रायल कैदियों की बढ़ी मुसीबत
रेहान फ़ज़ल
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने Unlawful Activities (Prevention) Act यानी UAPA में किए गए संशोधनों को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे, उसी दौरान UAPA में ऐसे बदलाव किए गए, जिनका खामियाजा आज अंडरट्रायल कैदियों को भुगतना पड़ रहा है।
ओवैसी के मुताबिक UAPA में आतंकवाद की परिभाषा में “Any other means” जैसे शब्द जोड़े गए, जिनके दुरुपयोग की आशंका उन्होंने उस समय भी जताई थी। उनका कहना है कि यही संशोधन आज उमर खालिद, शरजील इमाम समेत कई अंडरट्रायल कैदियों को लंबे समय तक जेल में रखे जाने की वजह बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य देश की सुरक्षा होना चाहिए, न कि ऐसे प्रावधान बनाना जिनसे बिना सजा पाए लोगों को वर्षों तक जेल में रहना पड़े। ओवैसी ने इस पूरे मामले में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए UAPA के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई।
What's Your Reaction?

